हँसते रहो
हँसते रहो,मुस्कुराते रहो,
जिंदगी का लुत्फ उठाते रहो,
क्या रखा है शिकवा और शिकायत में दोस्तों,
बनकर पंछी उन्मुक्त गगन में,
हँसते रहो....
अपने पंख पसारते रहो।
न फ़िर ये सुबह आयेगी,
न निशा फ़िर जलवे दिखायेगी,
छोड़ दो पुरानी रंजिशे,
नव किरण दिल में जगाते रहो
हँसते रहो..
न हम होंगे न तुम होगे,
जीवन परिदृश्य भी बदले होंगे,
भूलकर सारी उलझने,
बसंत बनकर गुन गुनाया करो,
हँसते रहो...
डॉ.रुपाली भारद्वाज
स्वरचित
फरवरी इवेंट 2017 प्रतिलिपि डॉट कॉम
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें