मुझे रात में कई दिनों से बड़े बुरे सपने आ रहे थे। कभी बहुत से लोग सपने में दिखते थे ,कभी समारोह परिदृश्य दिखाई देता था।क पूर्वज भी कई बार मेरे सपनों में आते थे और कई बार डरावने सपने दिखते थे जिससे मैं बहुत डर जाती थी,रेल परिदृश्य भी मेरे सपनों का हिस्सा थे। मेरे मन में कई प्रश्न उठ रहे थे जिनके जवाब  में ढूँढ रही थी पर वास्तविकता के धरातल पर उनके जवाब मुझे नहीं मिले। सपनों का क्रम लगातर मुझे उद्वेलित कर रहा था। कई बार देर रात तक नींद भी नहीं आती थी और नींद आने पर फ़िर वही डरावने सपने। इन सपनों का मेरे वर्तमान जीवन से सम्बन्ध गहरा  था,बस मुझे यही समझ आ रहा था पर स्पष्ट कारण से मैं अनभिज्ञ थी। इसी दरमियान मेरा मायके जाने का हुआ पहले से  कोई निश्चित नहीं था,अचानक गयी तो सभी के चेहरे पर मुस्कान की लहरें दौड़ गयी,खास तौर पर मेरे पापा के  चेहरे पर मुस्कान  मेरे आने से ही आ गयी। हम बैठे कुछ बातें हुई जो बहुत दिनों से पापा के शांत व्यवहार की वजह से हो नहीं पा रही थी। इसी बीच सपनों का वही क्रम मुझे उलझा लेता। नित्य ही मेरे पापा सुबह सैर पर जाने लगे थे थोड़े दिन पहले ही उन्हें शुगर का पता चला था लगभग 12अक्टूबर 2016, 5बजे मम्मी-पापा का स्वर मुझे नींद में ही सुनाई दिया।पापा सैर पर जाने के लिये तैयार होकर  निकले। 10मिनिट पश्चात ही घर का दरवाजा जोर से किसी ने बजाया और पापा के बारे में बताया,सुबह 5:30बजे की बात रही होगी।मैं, मेरी मम्मी और भाई  हम जैसे थे वैसे ही दौड़कर वहाँ पहुँचे जहां पापा गिरे हुए थे।डॉ.के पास भी गये पर कुछ  नहीं हुआ।सब कुछ ख़त्म हो गया था,मेरे पापा की उम्र जाने जैसी नहीं थी और न वो इतने बीमार थे। ये हमारे लिये बड़ी आचम्भित करने वाली घटना थी,मेरा इत्तफाक से मायके पहुँच जाना। मेरे उन समस्त सपनों का मतलब अब मुझे समझ आ रहा था,अपने  आप को कोसने के अलावा मेरे पास कुछ नहीं बचा था। शायद मैं उन सपनों का मतलब समझ पाती, काश मैं पापा को बचा पाती। उनको गले लगा कर रोने के सिवा कुछ नहीं बचा था। विश्वास ही नहीं हो रहा था कुछ देर पहले ही उनके स्वर मेरे कानों में थे पर अचानक ऐसा क्या हो गया। इस घटना ने मेरे हृदय को झकझोर दिया, उन सब सपनों का अर्थ धीरे धीरे स्पष्ट हो रहा था पर देर हो चुकी थी। अभी भी सपनों में पापा को देखती हूँ,बस यही प्रश्न का उत्तर खोजती हूँ कि इतनी जल्दी क्यूं....

डॉ.रुपाली भारद्वाज 
मार्च 2017इवेंट प्रतिलिपि डॉट कॉम 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट