धैर्य
इंसान सब कुछ बहुत कम समय में ही प्राप्त कर लेना चाहता है । हर काम को पूरा होने में समय लगता है उसके बाद उसका परिणाम मिलता है। आजकल के बच्चों में धैर्य नहीं है वे भी परिणाम तुरंत पा लेना चाहते है। आप किसी भी दिशा में यदि धीरज रखकर आगे बढ रहे हो तो सफलता जरूर मिलेगी। कई बार बहुत सी चीजें हमारे लिए होती ही नहीं है हमारे लिए ईश्वर ने कुछ और सोच रखा होता है। डॉ. रूपाली भारद्वाज