मेरी लघु कथा जिसे हस्ताक्षर वेब पत्रिका(प्रीति अज्ञात जी के सम्पादन में) मार्च 2017 में स्थान मिला।
देह
रोज़ सुबह की तरह मेहता जी आज भी सैर पर जाने को तैयार थे। अभी थोड़े ही दिनों पहले डॉक्टर ने उनकी शुगर के बारे में उनको बताया, तभी से वो रोज़ सैर पर जाने लगे थे। सीधे सरल व्यक्तित्व के मेहता जी सभी के भले के लिये तत्पर रहते।
घर से कुछ ही दूरी पर उनके पैर लड़खड़ाये,उन्होंने अपने आप को सम्भला कुछ दूर आगे जाने पर एक जोरदार झटके ने उनके प्राणों को हर लिया। एकदम मृत्यु से साक्षात्कार हो जायेगा किसी ने नहीं सोचा था, स्वयं मेहता जी भी अचरज में थे।
सफेद वस्त्र से लिपटा हुआ शरीर,रोते बिलखते परिजन सब नेत्रों के सामने था दूर हुए थे तो बस ये ही।मेहताजी अपनी बेटी से बात करना चाह रहे,अपने शरीर में जाना चाह रहे थे पर कुछ भी प्रतिक्रया व्यक्त करने में असमर्थ थे। कुछ बातें जो वो करना चाहते थे,कुछ ऐसे काम जो पूरे नहीं हो सके उनको अंजाम तक भी पहुँचाना चाहते थे। स्वयं की देह के समक्ष मेहताजी को अजनबी के समान अनुभूति ने घेर लिया सोचने लगे जिस तन के सहारे मैंने अपने जीवन में कई कार्यों को अंजाम दिया आज वही देह और आत्मा एक दूसरे से अनजान थे।
डॉ.रुपाली भारद्वाज
मौलिक
उज्जैन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें